ग्वालियरः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत की। मेला मैदान में आयोजित आमसभा में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी को मौका मिलना चाहिए। केजरीवाल शनिवार को दोपहर 3.15 बजे ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यहां पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं से चर्चा की।
इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश व्यापमं घोटाले के नाम से देश में प्रसिद्ध है। लोगों का कसूर नहीं है। इन पार्टियों और नेताओं ने एमपी को बदनाम कर दिया। प्रदेश के लोग मेहनती, ईमानदार और देशभक्त हैं। एक समय दिल्ली का भी यही हाल था। जब से दिल्ली में ‘आपा’ की सरकार बनी है, तब से देश में दिल्ली की चर्चा उसके कामों की वजह से होती है। अब दिल्ली बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश में बिजली बहुत महंगी है, लेकिन दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री है। मध्य प्रदेश में 200 यूनिट का बिल दो हजार रुपये आता है। इस बात पर प्रधानमंत्री मुझसे नाराज हो गए। जनसभा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें..Sakshi Murder Case: कोर्ट ने साहिल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर लिया संज्ञान, इस दिन होगी सुनवाई
फीचर्ड
राजनीति