मध्य प्रदेश फीचर्ड राजनीति

MP Election 2023: पीएम मोदी का ऐलान, अगले पांच साल तक मिलेगा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन

MP Election 2023 PM Modi
MP Election 2023 PM Modi announces, MP Election 2023, रतलामः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि मध्य प्रदेश में लोगों का बीजेपी पर अटूट विश्वास रहा है। आज यह विश्वास और भी बढ़ गया है जब भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। भाजपा ने भारत को दुनिया का पांचवां आर्थिक रूप से शक्तिशाली देश बनाया है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दिसंबर में खत्म हो रही है। इसे फिर से पांच साल के लिए बढ़ाया जाएगा ताकि गरीब लोग अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। मोदी गरीबों को जो गारंटी देते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। इसलिए डबल इंजन सरकार देश और समाज की जरूरत है। सभी से अनुरोध है कि मध्य प्रदेश में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनायें।

एमपी में चल रही बीजेपी की आंधी

बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमें 3 दिसंबर को विजय दिवस मनाना है। मिठाई के साथ रतलामी सेव भी खाएंगे, क्योंकि बिना रतलामी सेव के मिठाई का भी स्वाद नहीं है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की आंधी चल रही है। जनता बीजेपी के समर्थन में है। लोग दिल्ली में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे हैं। वह गणित गड़बड़ हो जाएगा। मध्य प्रदेश में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के दरवाजे खोल दिये हैं। चाँद पर एक झंडा गाड़ दिया गया है। भारत ने विश्व में एक नई पहचान बनाई है जिसमें मध्य प्रदेश का भी बड़ा योगदान है।

गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का मिशन

उन्होंने कहा कि बीजेपी आपके परिवार के वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। मेरे मध्य प्रदेश के भाइयों और बहनों, मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका सपना मोदी का संकल्प है। इसलिए, गरीब से गरीब परिवार को सशक्त बनाना भाजपा सरकार का मिशन है। भाजपा सरकार गरीबों की हर चिंता का समाधान करेगी और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही आदिवासी राष्ट्रपति का विरोध किया था। भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को सम्मान दिलाया। कई संस्थाओं के नाम बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, रानी कमलापति के नाम पर हैं। बीजेपी ने आदिवासी सशक्तिकरण के लिए काम किया। देश को एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी और भी कई काम किये। पूरे देश का आदिवासी समाज कांग्रेस से नाराज है और उसे सजा देने के मूड में है।

कांग्रेस का मतलब बीमारू बनाने की गारंटी

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब है हजारों करोड़ का घोटाला, कांग्रेस का मतलब है प्रदेश को बीमारू बनाने की गारंटी। क्या आप जानते हैं कांग्रेस के दो नेता आपस में क्यों लड़ रहे हैं? वह सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे हैं। उन्हें पता है कि यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली, इसलिए वे कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे हैं। यह भी पढ़ेंः-त्यौहारी सीजन में महंगाई से राहत, 25 रुपए किलो के भाव से मिलेंगे प्याज! सरकार ने उठाया बड़ा कदम जो नेता अंदरखाने कपड़े फाड़ रहे हैं, वे अपने-अपने बेटों के लिए लड़ रहे हैं ताकि वे कांग्रेस पर कब्जा कर सकें। कांग्रेस सिर्फ वंशवाद का झंडा फहरा सकती है, मध्य प्रदेश का झंडा फहराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। हमें एक बात नहीं भूलनी चाहिए कांग्रेस की लड़ाई में कांग्रेस को मौका मिला और उसने जनता के कपड़े फाड़ दिए। इसलिए उन्हें मौका देना एक बड़ी समस्या होगी। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)