प्रदेश मध्य प्रदेश फीचर्ड

Monsoon 2023: इस साल मानसून की होगी लेट एंट्री, इस दिन से बरसेंगे बदरा

Monsoon 2023: Monsoon will have late entry this year, Badra will rain from this day
monsoon-rain भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून (monsoon) की एंट्री अब 24-25 जून के बीच होगी, जबकि पहले 18 से 20 जून तक का अनुमान था। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब मानसून (monsoon) केरल में 8 जून तक पहुंच सकता है, वहीं पहले इसके 4 जून तक केरल पहुंचने की उम्मीद थी। इस कारण यह मध्य प्रदेश भी देरी से पहुंचेगी। इससे पहले पूरे प्रदेश में बादल बरसते रहेंगे और आंधी व बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहले 4 जून तक केरल में मानसून के पहुंचने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन मानसून में देरी हुई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अब मानसून 4 दिन की देरी से आएगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी महसूस किया जा सकता है। पिछले साल मानसून 20 जून को भोपाल पहुंचा था। मानसून 17 जून को इंदौर, 30 जून को ग्वालियर और 17 जून को जबलपुर पहुंचा था। जबकि एक जुलाई को मानसून प्रदेश में पहुंचा था। इस बार मानसून देरी से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी मानसून देरी से पहुंचेगा।

72 घंटे में हल्की बारिश होगी -

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे अगले 72 घंटों में श्योपुर कलां, धार, बैतूल, रायसेन, इंदौर, भिंड, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, रतलाम, दमोह, सिवनी और मंदसौर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि ओलावृष्टि की उम्मीद नहीं है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात भी हो सकता है। भोपाल में दो दिन यानी 6 और 7 जून को बादल छाए रहेंगे। हालांकि तेज गर्मी का असर दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इसके बाद आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढे़ंः-इंदौर में BJP का चक्रव्यूह भेदने के लिए दिग्विजय सिंह बनाएंगे रणनीति, कांग्रेस नेताओं के साथ आज करेंगे बैठक

2018 में 26 जून को हुई थी मानसून की एंट्री -

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इससे पहले साल 2018 में मानसून (monsoon) 26 जून को दाखिल हुआ था। अगर इस बार मानसून में देरी हुई तो पांच साल में पहली बार ऐसा होगा कि राज्य में मानसून 25 जून तक आएगा। मानसून के 24-25 जून तक प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में मानसून (monsoon) की एंट्री खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते हो सकती है। पिछले साल भी मानसून यहां से आया था। बड़े शहरों में इंदौर-भोपाल सबसे पहले आएंगे। इसके बाद जबलपुर और ग्वालियर में बारिश होगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)