प्रदेश छत्तीसगढ़ फीचर्ड

Monsoon 2023: मानसून की रफ्तार धीमी, जानें कब होगी बारिश

Monsoon 2023: Monsoon slows down, know when it will rain
weather-update-in-chhattisgarh रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के साथ ही मौसम का मिजाज भी अब कुछ बदलने लगा है। शनिवार को गर्मी के बाद शाम को आंशिक रूप से बादल छाए और हवा भी चली, जिससे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून (monsoon) की रफ्तार काफी धीमी है और अभी तक केरल में भी मानसून (monsoon) नहीं पहुंचा है, ऐसे में राज्य में भी मानसून आने में देरी हो सकती है। इससे 16 जून को रायपुर में आने वाला मानसून (monsoon) 20 जून तक प्रवेश कर सकता है। ये भी पढ़ें..Dhamtari: तेज गर्मी से हर कोई हलकान, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़ सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जो दोपहर में तेज धूप के साथ और बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय प्रभाव से मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव आ रहा है और आने वाले दो दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)