देश फीचर्ड क्राइम

Love Jihad: यश बन तनवीर अख्तर ने मॉडल को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ जो किया...

model-manvi-tanveer
model-manvi-tanveer रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में लव जिहाद (Love Jihad) की एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी है।

ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

मॉडल का आरोप है कि वर्ष 2021 से मुस्लिम शख्स ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित ने 29 मई को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (2)(एन), 328,506,504,323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। चूंकि, घटना रांची में हुई थी, इसलिए यह मामला रांची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। इस संबंध में रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें..Love Jihad: आरिफ का शिकार बनी नाबालिग हिंदू लड़की ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तां

यश बनाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया

बताया जाता है कि मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहीं, एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मॉडल को पता चलता है कि यश वास्तव में यश नहीं बल्कि तनवीर अख्तर खान है, तो वह उसके साथ अपनी दोस्ती खत्म कर लेती है लेकिन तनवीर उसे परेशान करना शुरू कर देता है। इसके बाद वह तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए मुंबई लौट आई।

नशीला पदार्थ खिलाकर ली आपत्तिजनक तस्वीरें

मॉडल का आरोप है कि तनवीर (Love Jihad) उसे परेशान करने के लिए मुंबई पहुंचा था। वहां भी वह मानवी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। तनवीर चाहता था कि मॉडल अपना धर्म बदलकर उससे शादी करे। जब मॉडल ने ऐसा करने से मना किया तो उसने उसे जान से मारने की भी कोशिश की। मॉडल का आरोप है कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। उन्हीं तस्वीरों के जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे लगातार धमका रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह 3 साल से उसका शारीरिक-मानसिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि 'द केरला स्टोरी' देखी तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत जुटा पाई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)