राजनीति

Mizoram Election 2023: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-नड्डा करेंगे धुआंधार प्रचार

bjp
BJP Central Election Committee meeting PM Modi JP Nadda Amit Shah Mizoram Election 2023: मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण तैयार हो चुका है। वहीं मिजोरम के सियासी मैदान पर सभी दल अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल हैं। भाजपा के ये सभी 40 स्टार प्रचारक मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और सर्बानंद सोनोवाल सहित कई नेताओं के नाम हैं। ये भी पढ़ें..AAP सांसद संजय सिंह को लगा बड़ा झटका, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज उल्लेखनीय है कि मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मिजोरम चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि पूरे मिजोरम में 1276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)