प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

शर्मनाक ! छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

fire
 

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां के गांव में एक युवक ने यौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को जला दिया। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।

दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढे़ंः-राष्ट्रपति और पीएम समेत कई नेताओं ने दी बिडेन और हैरिस को जीत की बधाई

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी उस व्यक्ति की यौन इच्छाओं को खारिज कर रही थी इसलिए आरोपी ने उसकी बेटी को घर से अगवा किया और उसे जला दिया। दुबहड़ पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के जलने की सूचना प्राप्त हुई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। झुलसी किशोरी का इलाज वाराणसी में हो रहा है।