मुंबईः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। सूत्रों की माने तो आज ही एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हुआ।" मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही मेरे परिवार का पार्टी से 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।'
फीचर्ड
महाराष्ट्र
टॉप न्यूज़
राजनीति