Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से निपटना सुरक्षा बलों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। एक और जहां उपद्रवी तत्व हिंसा फैलाने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय महिला संगठन जवानों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।
महिलाओं का आरोप है कि इम्फाल ईस्ट के कंगलाटोम्बी मार्केट बोर्ड की महिलाओं ने कथित तौर पर कंगलाटोम्बी इलाके की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके चलते महिलाओं ने केंद्रीय बलों (Manipur Violence) से मुकाबला किया। यह घटना कांगलाटोम्बी ब्रिज और कांगलाटोम्बी मार्केट बोर्ड के बीच हुई। सूत्रों के अनुसार, कैप्टन मनिंगबा के नेतृत्व में मोटाबुंग में तैनात केंद्रीय बलों की एक टीम कांगलाटोम्बी पहुंची और मैतेई समुदाय के लोगों के घरों की तलाशी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें..PM मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का किया दौरा, राष्ट्रपति ने किया ‘Order Of The Nile’ से सम्मानित
आरोप है कि करीब 15 जवानों की सुरक्षा बलों की एक टीम कंगलाटोम्बी पहुंची, लेकिन केंद्रीय बलों को देखकर आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सुरक्षाकर्मियों को वहां से चले जाने को कहा।उन्होंने आरोप लगाया कि कम आबादी का फायदा उठाकर केंद्रीय बल कुकी उग्रवादियों के साथ मिलकर क्षेत्र में मैतेई समुदाय को निशाना बना रहे हैं।
करीब 1500 लोगों की भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेरा
सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह इंफाल (Manipur Violence) में तलाशी अभियान चलाया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि 2015 के डोगरा हमले के छह मामलों के मास्टरमाइंड स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल मोइरांगथेम तम्बा उर्फ उत्तम सहित 12 आतंकवादियों को महिलाओं और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में लगभग 1300 से 1500 लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। भीड़ के दबाव में 12 KYK उग्रवादियों को रिहा करना पड़ा।
गृह मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश
प्रवक्ता के अनुसार, सभी 12 कैडरों को स्थानीय नेताओं को सौंप दिया गया और महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ के खिलाफ बल प्रयोग करने से परहेज किया गया। स्थानीय हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के जरिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)