फीचर्ड मनोरंजन

स्वीमिंग पूल में मलाइका ने कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पानी में लगाई आग

malaika-arora-bold-photoshoot
malaika-arora-bold-photoshoot मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का 2017 में तलाक हो गया था। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अक्सर साथ देखा जाता है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। मलाइका और अरबाज अक्सर अरहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किये जाते हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस और बोल्डनेस से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। वह स्वीमिंग पूल में सिल्वर कलर की ट्रांसपेरेंट शीर ड्रेस में कातिल पोज देती हुई दिख रही हैं। उनके एक्सप्रेशन देख फैंस घायल हुए जा रहे हैं। मलाइका स्विमिंग पूल में मस्ती करती हुई उछलती-कूदती कैमरे के सामने हॉट पोज दे रही हैं। मलाइका के हॉट पोज से पानी में आग लग गयी है। 49 साल की उम्र में एक्ट्रेस की बोल्डनेस देखकर फैंस के भी पसीने छूट गये हैं। ये भी पढ़ें..‘कभी-कभी बात…’ सलमान के इग्नोर करने पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी,...

अर्जुन कपूर के साथ डेट को लेकर चर्चा

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा विदेश ट्रिप पर गए थे। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके बाद अर्जुन कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर किया। फैंस पिछले कई सालों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी का इंतजार कर रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)