देश फीचर्ड

छठ महापर्व के लिए सज-धज कर तैयार हुए घाट, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

ghat_compressed

रांची: राजधानी रांची के प्रमुख छठ घाट सज-धज कर तैयार हैं। रांची के प्रमुख तालाबों जैसे हटनिया तालाब, जेल तालाब, चडरी तालाब, करमटोली तालाब, बटन तालाब समेत बड़ा तालाब छठ महापर्व के लिए तैयार हैं। आस्था के इस महापर्व में अर्घ्य अर्पित करने के लिए सभी तालाबों की साफ-सफाई हो चुकी है। घाटों पर रौशनी की व्यवस्था की गयी है।

छठ महापूजा हटनिया तालाब के संरक्षक दिलीप गोप ने बताया कि नेग, निष्ठा और लोक आस्था के महापर्व पर रविवार शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय पर अर्घ्य अर्पित की जायेगी, इसी के साथ छठ का समापन होगा। सभी व्रतियों को सभी प्रकार के पूजन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। सुबह शाम छठव्रतियों के लिए 2-3 घंटे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। तालाब औऱ आसपास इलाके को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। 25 सालों से यहां छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है।

पूजन सामग्रियों का होगा वितरण :-

करमटोली छठ महापर्व एवं सोहराई जतरा समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार का पूजा पाठ में परेशानी न हो इसको लेकर कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। कमेटी के अध्य़क्ष रमन वर्मा औऱ कृष्णा मुंडा ने बताया कि आस्था के साथ साल 2003 से हम लोग छठव्रतियों की सेवा करते आ रहे हैं। पूजा में काम आने वाले जरूरी सामग्री जैसे केला, दूध, नारियल, सेब, संतरा और डम्भा 20 वर्षो से देते आ रहे हैं। इस बार भी दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें..Chhath puja 2022: गांव की गलियों से अमेरिका के अपार्टमेंट तक…

जेल तालाब में होगा ड्रोन का उपयोग :-

पिछले 15 सालों से जेल तालाब छठ महापर्व पूजा समिति छठव्रतियों की सेवा करती आ रही है। समिति के कर्ताधर्ता का कहना है कि महापर्व में पहले 8-10 लोग प्रमुख रूप से छठव्रतियों की सेवा कर रहे थे। लेकिन वर्तमान में 50-60 सदस्य बन गये हैं, जो पूरी श्रद्धा के साथ महापर्व छठ का आयोजन करते आ रहे हैं। निशुल्क पूजा सामग्री भी वितरण किया जायेगा। इस बार निगरानी के लिए ड्रोन, इसके अलावा दो बड़े-बड़े कैमरे, दो एलइडी टीवी की व्यवस्था की गई है। जेल तालाब दूधिया रोशनी से जगमगायेगा।

चडरी तालाब में 1001 सूपों का होगा वितरण :-

चडरी सरना समिति छठ पूजा जतरा महोत्सव के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा ने बताया कि सभी छठ व्रतियों को 1001 सूपों का वितरण किया जाएगा। पूजन सामग्री में फल और श्रद्धालुओं के लिए जागऱण का आयोजन होगा। सूर्य़ भगवान की कृपा से चडरी सरना समिति की ओर से छठ महापर्व का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। छठव्रतियों के बीच महाआरती कराने के लिए बनारस मंडली को मंगाया गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…