प्रदेश छत्तीसगढ़ फीचर्ड

Mahtari Vandana Yojana: आवेदकों की सूची प्रकाशित, 25 तक कर सकेंगे आपत्ति

mahtari vandan yojana camp
Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना शुरू की है। इसके लिए धमतरी जिलेभर से आवेदन मांगे गए थे। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिये जायेंगे। इसके आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री के बाद अब अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। नगर निगम ने 10 स्थानों पर सूची प्रकाशित की है। इन स्थानों पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा दावा आपत्ति भी ली जा रही है। 25 फरवरी तक दावे व आपत्तियां उठा सकेंगे। लाभार्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। प्रशासन को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर शुक्रवार 23 फरवरी को प्रकाशन कर दिया गया। शहर के विभिन्न वार्डों में चस्पा की गई सूची में कई खामियां नजर आ रही हैं। एक वार्ड से पात्र लोगों के नाम दूसरे वार्ड में चले गये हैं, जबकि कई लोगों के नाम हटा दिये गये हैं। ऐसे में निर्धारित स्थान पर पहुंचने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

10 स्थानों पर लगाए गए शिविर

शहर के 40 वार्डों के लिए 10 स्थानों पर शिविर लगाए गए। महिलाएं यहां पहुंच रही हैं। जानकारी के मुताबिक करीब एक माह तक आवेदन जमा होने के बाद इन सभी आवेदनों को नगर निगम कार्यालय में ले जाया गया. इसके बाद इसका वितरण वार्डवार किया गया। 10 केंद्रों पर सूची उपलब्ध करायी गयी। एक सूची में 15 से 20 पन्ने होते हैं जिनमें पात्र और अपात्र महिलाओं के नाम अंकित होते हैं। कुछ वार्डों के कुछ बंडलों को निगम कार्यालय से ही दूसरे वार्डों में ले जाया गया है, जिससे शिविर में पहुंचने वाली महिलाएं अपने वार्ड में अपना नाम नहीं देख पा रही हैं। ऐसी स्थिति शिविर स्थल पर देखने को मिली। ऐसे में कई महिलाएं सोचने लगी हैं कि कहीं उनका फॉर्म रद्द तो नहीं कर दिया गया है।

दीवारों पर सूची नहीं लगाई गई

जानकारी के मुताबिक एक लिस्ट में 15 से 20 पेज होते हैं। शासन से मिले निर्देश के मुताबिक सूची को दीवारों पर चस्पा किया जाना था, ताकि शिविर स्थल पर पहुंचने वाले लोग इसे आसानी से देख सकें, लेकिन कई शिविर स्थलों पर 15 से 20 पन्ने रबर बैंड से बांध दिए गए। पेजों की एक सूची रखी गई थी, जिसे देखने में एक व्यक्ति को काफी समय लग रहा था। ऐसी कई खामियां भी देखने को मिलीं। लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि वे आसानी से सूची देख सकें। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)