मुंबई (Maharashtra): बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल सोलापुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसी तरह आज मिलिंद देवड़ा के कट्टर समर्थक विधायक अमीन पटेल भी मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस गए और मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर से मुलाकात की। इन दोनों मुलाकातों से राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर बड़ी टूट की आशंका जताई जा रही है।
सुशील कुमार शिंदे ने आज सुबह कहा था कि वह दो बार चुनाव हार चुके हैं, फिर भी उन्हें और उनकी विधायक बेटी प्रणीति शिंदे को बीजेपी से दो बार पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिल चुका है। हालांकि, इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया है। आज दोपहर में मंत्री चंद्रकांत पाटिल सोलापुर में सुशील कुमार शिंदे के आवास पर गए और शिंदे से मुलाकात की। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि उनकी मुलाकात के दौरान ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: हवा में था प्लेन और बंद हो गया टॉयलेट का गेट, शख्स को मुंबई...
प्रदेश
फीचर्ड
महाराष्ट्र