महाराष्ट्र

Maharashtra : शिवसेना के साढ़े तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता शिंदे समूह में हुए शामिल

eknath-shinde
शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना से अलग होकर मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के समूह में शिवसेना कार्यकर्ताओं का शामिल होना जारी है। रविवार को जलगांव, अमरावती, पालघर, यवतमाल, नवीमुंबई, बदलापुर व कोल्हापुर सहित अन्य कई जिलों के शिव सेना के कार्यकर्ता शिंदे समूह में शामिल हुए हैं। इन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक सौ रुपये के स्टैंप पेपर पर एक हलफनामा देकर खुद को शिंदे समूह में शामिल होने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें..जगदीप धनखड़ बने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, अमित शाह...

रविवार को पालघर में शिंदे (Eknath Shinde) समूह के निरीक्षक राजेश शाह की मौजूदगी में 50 से अधिक शिवसेना नगरसेवकों तथा कार्यकर्ता शिंदे समूह में शामिल हुए। जलगांव में भी दो से ज्यादा शिवसेना के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शिंदे (Eknath Shinde) समूह में शामिल हुए। इसी तरह अमरावती में तीन सौ से ज्यादा शिवसेना के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने आज बाकायदा स्टैंप पेपर पर हलफनामा देकर शिंदे समूह में शामिल होने की घोषणा की। कोल्हापुर जिले में शिवसेना सांसद संजय मंडलिक तथा धैर्यशील माने के तमाम कार्यकर्ताओं ने शिंदे समूह में विश्वास जताया है। इसी तरह यवतमाल में सांसद भावना गवली के सैकड़ों समर्थक आज शिंदे समूह में शामिल हो गए है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के हालात: राउत

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के हालात हैं। राज्य सरकार को लेकर जब तक मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, तब तक यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। राउत ने रविवार को कहा कि राज्य में सिर्फ सत्ता के लिए नई सरकार का गठन गैरकानूनी तरीके से किया गया है। मामला कोर्ट में है, यह बात सर्वविदित है। इसी वजह से यह लोग मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। संवैधानिक व्यवस्था के तहत विधानसभा सदस्यों की संख्या का 15 फीसदी अथवा कम से कम 12 विधायकों का मंत्रिपरिषद होना चाहिए, लेकिन राज्य में पिछले 15 दिनों से सिर्फ दो ही मंत्री निर्णय ले रहे हैं, जो असंवैधानिक है। राज्यसभा सदस्य राउत ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी पर यह सभी गैरकानूनी काम मूकदर्शक बनकर देखने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल ने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए हैं ताकि बाहर की खबर उन तक नहीं पहुंच सके।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…