मध्य प्रदेश फीचर्ड

ओरछा में रामनवमी पर होगा भव्य दीपोत्सव, 5 लाख दीपों से जगमगाएगी 'बुंदेलखंड' की अयोध्या'

Ayodhya-of-Bundelkhand

भोपालः ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या माना जाता है। वहीं अयोध्या की तर्ज पर धार्मिक नगरी ओरछा में रामनवमी के दिन रामलला के जन्मोत्सव पर बेतवा के घाटों पर इस बार नजारा अलग रहने वाला है, क्योंकि इस दिन यहां 5 लाख दीप जगमगाने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामराजा की नगरी ओरछा (जिला निवाड़ी) को 10 अप्रैल को रामनवमी पर दीपों (Deepotsav) से जगमगाने के लिए नागरिकों से भागीदारी का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें..IPL के बीच श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने अपने देश की दुर्दशा पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान श्री रामराजा के दरबार में उपस्थित होकर प्राकट्य पर्व पर दीप प्रज्‍जवलित करने के लिए नागरिक बंधु आमंत्रित हैं। ओरछा में रामनवमी पर जन-उत्साह का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके पहले उज्जैन में नागरिकों ने एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वत: स्फूर्त भावना से क्षिप्रा के घाटों और घर-घर में दीप जलाकर (Deepotsav) कीर्तिमान बना दिया था।

राम राजा को तीनों पहर दी जाती है सलामी

ओरछा में भगवान राम राजा के रूप में विराजमान हैं, इसलिए उन्हें तीनों पहर पुलिस के जवानों द्वारा सशस्त्र सलामी दी जाती है। उनके अलावा ओरछा परिकोटा के अंदर आने वाले किसी भी विशिष्ट या अतिविशिष्ट व्यक्ति को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर नहीं देती। देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई अतिविशिष्ट व्यक्ति कई बार ओरछा आए लेकिन उन्हें सलामी नहीं दी गई। ओरछा के राम राजा सरकार के सामने, प्रजाजन समान सभी लोग नतमस्तक होते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के नागरिक जिस भी कार्य में भागीदारी करते हैं, उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की बात हो या कोरोना महामारी से बचाव और उसका सामना कर जन-समुदाय को सुरक्षित कराने का प्रश्न हो, मध्यप्रदेश की जनता ने ²ढ़ संकल्प से सफलताएं प्राप्त की हैं। इसी तरह पर्वों और त्यौहारों में आमजन की भागीदारी जन-उत्साह और जन-उमंग का उदाहरण है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)