मध्य प्रदेश फीचर्ड राजनीति

विपक्ष पर बरसे सीएम शिवराज, कहा-अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों पर एक दूसरे पर ही विश्वास नहीं

CM Shivraj urged people school chalein hum campaign gave this message
CM Shivraj भोपालः लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले राहुल गांधी को अपने आप पर ही विश्वास नहीं है। कांग्रेस भी जानती है कि इस प्रस्ताव में कोई दम नहीं है। देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में है। विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों में ही विश्वास नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस गठबंधन की नींव में ही अविश्वास का मलबा हो, उस पर विश्वास का महल कैसे बनेगा। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे, अब साथ है। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी अब साथ हैं। जो पार्टियाँ राज्यों में कभी हाथ नहीं मिलातीं, वे दिल्ली में गले मिलने का नाटक कर रही हैं। भ्रष्टाचार और परिवारवाद के जो दाग लग रहे हैं उनसे कैसे बचा जाए, इसलिए ये सब एक साथ आ रहे हैं। ये भी पढ़ें..ग्वालियर में लगा बारिश पर ब्रेक, बढ़ी उमस, 15 अगस्त के बाद बारिश के आसार

18 साल का हिसाब मांगने पर दिया जवाब

मुख्यमंत्री चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा बार-बार 18 वर्ष का हिसाब मांगने पर कहा कि जो हिसाब मांग रहे हैं, वे सुन लें, 2003 तक मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये थी, जो आज बढ़कर एक लाख 40 हजार रुपये हो गई है। कमल नाथ जी, अपने सहयोगी दिग्विजय सिंह से पूछिए कि कांग्रेस सरकार में जनता को गड्ढे में सड़कें मिलती थीं या नहीं। प्रदेश में 61 हजार किलोमीटर सड़कें टूटी हुई हैं। आज भाजपा सरकार ने ग्रामीण सड़कों को मिलाकर पांच लाख 11 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, तो बच्चे ढिबरी में पढ़ाई करते थे। आज हमने 29 हजार मेगावाट बिजली बनाकर जनता को दी है। कृषि विकास दर नकारात्मक थी, जो आज 18 प्रतिशत से अधिक है। कांग्रेस, राजा, नवाब के समय सिंचाई केवल 7.5 लाख हेक्टेयर में होती थी। आज 47 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित है और इसे बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जायेगा।

मैं गरीबों की परेशानी कम करता हूं तो कमल नाथ की परेशानी बढ़ती

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं गरीबों की परेशानी कम करता हूं तो कमल नाथ की बढ़ जाती है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय पांच मेडिकल कालेज होते थे, आज 30 हो गए हैं। जब कमल नाथ थे तो प्रदेश अधोगति की तरफ जा रहा था। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 71 हजार करोड़ था। आज यह 15 लाख करोड़ के आसपास पहुंच गया है। 18 साल में हमने मध्य प्रदेश बदला है तो वे दुखी होते हैं।

उन 900 वादों का क्या हुआ

उन्होंने कमलनाथ द्वारा किए जा रहे वादों पर पूछा कि आपने जो 900 वादे किए थे उनका क्या हुआ. भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के साथ ही किसान सम्मान निधि के लिए नाम दिल्ली क्यों नहीं भेजे गए? बैगा, भारिया और सहरिया बहनों का पोषण भत्ता क्यों बंद किया गया? कमल नाथ जी, जनता को जवाब देना होगा। आज पूरे प्रदेश में विकास का पर्व चल रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई, सड़क, पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)