फीचर्ड मनोरंजन

Arjun Kapoor के साथ रिलेशनशिप पर Kusha ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मेरी मां को ये सब..

kusha-arjun
kusha-arjun मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त दोनों के बीच कई विवाद चल रहे हैं। अब दोनों को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर का नाम एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ भी जोड़ा जा रहा है। कुशा और अर्जुन के रिलेशनशिप में होने की अफवाह पर कुशा कपिला ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई दी है। कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर कहा, ’’हर रोज मेरे बारे में इतनी सारी बेवकूफी भरी खबरें पढ़ने के बाद अब मैं आगे आकर अपनी सफाई देना चाहती हूं। मैं हमेशा अपने बारे में ऐसी चीजें देखती हूं। मेरी मां को ये सब नहीं पढ़ना चाहिए...नहीं तो उन्हें इससे जरूर सदमा लगेगा। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को हाल ही में करण जौहर के घर पर स्पॉट किया गया। हालांकि इस बार अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं। इसके बाद मीडिया में अर्जुन और कुशा के रिश्ते की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। हालांकि, अब कुशा ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा ने पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे से दूर रहने का फैसला किया है। दोनों अकेले घूमते नजर आ रहे हैं। क्या इसी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ? ये सवाल हर किसी के मन में है। ये भी पढ़ें..69वें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद आलिया भट्ट और कृति सेनन...

4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे मलाइका और अर्जुन

मलायका और अर्जुन करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव हैं कि आए दिन अपनी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते थे। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर अकेले वेकेशन एन्जॉय करते नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर, मलायका भी अर्जुन को छोड़ ओरहान अवत्रामणि के साथ पार्टी करती नजर आईं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)