
नई दिल्लीः कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत करने अपने पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं। पूरा दिन निर्जल व्रत करने के बाद सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और चांद को अर्घ्य देती है। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत खोलती है। करवा चौथ का पर्व कुंवारी कन्याएं भी करती है। ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत करने से उन्हें योग्य और मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। इस साल मौसम में हो रहे बदलाव के चलते चांद को देखने में कठिनाई हो सकती है। आसमान में लगातार बादल छाये हुए हैं। ऐसे में व्रती महिलाओं को चांद देखने और पूजा करने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए हम आपको बताते हैं कि कौन से शहर में कब चांद दिखायी देगा।
ये भी पढ़ें..करवा चौथ पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो, तो बिना खर्च...
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
इस बार करवा चौथ के अवसर पर विशेष संयोग बन रहा है। 13 अक्टूबर को सुबह 01.59 मिनट पर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ हो रही है। वहीं 14 अक्टूबर को सुबह 03.08 मिनट को चतुर्थी तिथि समाप्त होगी। 13 अक्टूबर करवा चौथ को रात 8.15 बजे चंद्रोदय होगा। इस दिन सिद्धि योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी विद्यमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। शास्त्रों के अनुसार इसी सिद्धि योग में भगवान शिव ने पार्वती को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान किया था।
करवा चौथ पर किस शहर में कब दिखेगा चांद
दिल्ली- रात 08.09 बजे
नोएडा- रात 08.08 बजे
देहरादून- रात 08.02 बजे
हरिद्वार- रात 08.02 बजे
शिमला- रात 08.04 बजे
कोलकाता- रात 07.37 बजे
चंडीगढ़- रात 08.06 बजे
ये भी पढ़ें..Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर मेहंदी की इन लेटेस्ट...
लखनऊ- रात 07.59 बजे
कानपुर- रात 08.01 बजे
गांधीनगर- रात 08.40 बजे
जम्मू- रात 08.09 बजे
गुरुग्राम- रात 08.11 बजे
मुंबई- रात 08.48 बजे
पटना- रात 07.44 बजे
जयपुर- रात 08.18 बजे
भोपाल- रात 08.21 बजे
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…