पटनाः पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर सीएम नीतीश कुमार प्रसन्नता व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।
नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100 वीं जयंती पर दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा।
सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म
उन्होंने कहा कि वो हमेशा से बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर जी को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। उधर सियासी गलियारे में नीतीश का पोस्ट अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ये भी पढ़ें..Bharat Ratna: बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, सरकार का बड़ा ऐलानकर्पूरी ठाकुर को अपना गुरु मानते सीएम नीतीश
बता दें कि नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर को अपना गुरु मानते हैं। कर्पूरी को बिहार के अति पिछड़े समाज का हितैषी कहा जाता था। नीतीश इसी वर्ग को केंद्र में रखकर राजनीति करते हैं। इतना ही नहीं कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर जेडीयू ने बुधवार को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया है। इसे सीएम नीतीश समेत पार्टी के बड़े नेता संबोधित करेंगे। इस रैली में बिहार के सभी जिलों से भारी संख्या में अति पिछड़ों को बुलाया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 23, 2024