प्रदेश फीचर्ड महाराष्ट्र मनोरंजन

कंगना ने कहा- '9 सितंबर को आऊंगी मुंबई, किसी के बाप में दम है तो रोक के दिखाए'

kanganaaa

मुंबई:  शिवसेना नेता संजय राउत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई न आने की सलाह दी थी, जिसके बाद  कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (POK) से की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है। इस पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कंगना के विरोध में ट्वीट किया है। वहीं अब कंगना ने इस मामले पर एक बार फिर पलटवार किया है।

कंगना रनौत ने ट्वीट किया है, मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301782810261299200  

संजय राउत ने दिया ये जवाब

संजय राउत ने कंगना के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा, 'मैं उनके ट्वीट पर कुछ नहीं कहूंगा और न ही उन जैसी भाषा का इस्तेमाल करूंगा। मैं महिला का सम्मान करता हूं। कंगना ने मुंबई पुलिस का अपमान किया है, पुलिस को लेकर जो टिप्पणी की थी वह गलत है। जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, ये तो मेंटल केस है।'

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने मुंबई को बताया POK तो बॉलीवुड के इन सितारों ने दिया करारा जवाब

दरअसल, कंगना ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती हैं। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत का बयान था कि इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। जिसके बाद कंगना ने पलटवार किया था कि मुंबई अब पीओके जैसा महसूस हो रहा है।