Salman Khan vs KRK: अभिनेता और फिल्ममेकर कमाल आर खान अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। कमाल आर खान के लिए ऐसा कहा जाता है कि वो अपने काम से नहीं बल्कि अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में रहते हैं। केआरके एक बार नहीं कई बार बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) से भी पंगा ले चुके हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने सलमान खान का नाम लिए बिना एक पोस्ट शेयर किया है जो इस वक्त सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ बताया कि, उन्हें मुंबई पुलिस ने 2016 के केस में आज गिरफ्तार किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि, अगर वे जेल या पुलिस स्टेशन में मर जाते हैं तो वो हत्या होगी।’
पैपराजी की इस हरकत पर भड़के Salman Khan, कहा- ‘पीछे हटो सब’, अब वायरल हो रहा वीडियो
Dharmendra: घुटने के बल बैठकर Salman Khan ने धर्मेंद्र को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर हुई वायरल
KRK ने Salman Khan पर लगाया आरोप
कमाल आर खान ने अपने बयान में बताया कि, पुलिस ने उनको उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वो दुबई जा रहे थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'मैं बीते एक साल से मुंबई में हूं। मैं समय-समय पर कोर्ट में हाजिर होता हूं। आज मैं नया साल मनाने के लिए दुबई जा रहा था लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि, पुलिस को उनकी साल 2016 के मामले में तलाश थी।