JP Nadda reached Mumbai on a two-day visit: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केवल भाजपा ही गरीबों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए "स्वच्छ" तरीके से काम कर रही है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। जेपी नड्डा गुरुवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि "बाकी सभी पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं। केवल भाजपा ही गरीबों और देश की स्वच्छ प्रगति सुनिश्चित कर रही है। बाकी सभी पार्टियाँ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।" नड्डा ने आगे कहा, "चाहे सोनिया (गांधी) हों, राहुल (गांधी) हों या लालू प्रसाद हों, वे सभी जमानत पर हैं। सोरेन जेल में हैं।"
ये भी पढ़ें..OBC कोटा से आरक्षण देने की मांग पर अड़े Manoj Jarange, 24 से करेंगे रास्ता रोको आंदोलन
प्रदेश
फीचर्ड
महाराष्ट्र