झांसीः यूपी के झांसी में गुरुवार रात कानपुर-झांसी हाईवे पर नशे धुत कार चालक ने पैदल जा रहीं आठ महिलाओं को रौंद (jhansi road accident) दिया। इनमें जेठानी-देवरानी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ने चालक को गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
धान रोपाई कर लौट रही थी घर
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गुलारा गांव की आठ महिलाएं धान की रोपाई कर पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही सभी लोग गांव के पास पहुंचे तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मध्य प्रदेश नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे चल रही उक्त महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में सरोज (28) पत्नी महेश और सुमन (34) पत्नी चन्द्रशेखर कार के बोनट में फंस गईं। यह देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।
ये भी पढ़ें..Dumka: बासुकीनाथ में थाने से 100 मीटर दूर कांवड़िया की गोली मारकर हत्या
तेज रफ्तार कार दोनों महिलाओं को करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकी (35) पत्नी राजू दोहरे, सरोज की सास लक्ष्मी (45), भाभी कुंती (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव की पान कुँवर (35), किरन (35) और भूरी देवी (60) को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक रिंकी और सरोज जेठानी-देवरानी थीं।
देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं की मौत
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने शुक्रवार को बताया कि खेत से लौट रही महिलाओं को एक कार ने कुचल दिया है। इस हादसे (jhansi road accident) में देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है। मामले में घायल कई महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)