खेल फीचर्ड

भारत को मिला एक और पदक, ऊंची कूद में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

nishad

टोक्योः भारत के पैरा ऊंची कूद एथलीट निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया है। निषाद ने 2.6 मीटर जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतिस्पर्धा में निषाद ने एक एशियाई रिकार्ड भी बनाया है। अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड ने स्वर्ण और डलास वाइज ने कांस्य पदक जीता।

टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद लगाई, जबकि वाइज ने 2.06 मीटर की कूद लगाई। निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें-श्रीलंका ने IPL 2021 में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियो को...

निषाद के अलावा इस इवेंट के टी 46 वर्ग का स्वर्ण पदक अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने जीता जिन्होंने 2.15 मीटर के जम्प के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारत के एक अन्य एथलीट राम पाल इस इवेंट में 1.94 मीटर के जम्प के साथ पांचवें स्थान पर रहे। निषाद ने इससे पहले इस साल दुबई में हुए फाजा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में ऊंची कूद टी 47 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)