IND vs SA 2nd Test, Playing XI, नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका बुधवार से केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में भिड़ने को तैयार हैं। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पीछे है क्योंकि सेंचुरियन में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों पारी और 32 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम की नजर अंतिम टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।
कप्तान रोहित शर्मा के इतिहास रचने का मौका
वहीं इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास एक इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा, जो उनसे पहले सिर्फ भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कर पाए हैं। यदि टीम इंडिया केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे कैप्टन बन जाएंगे। बता दें कि भारत अभी तक दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है जबकि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के आठ दौरे किए हैं। हालांकि एक बार टीम टेस्ट सीरीज ड्रा कराने में सफल हो पाई है। तब एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। ये भी पढ़ें..IND vs SA 2nd Test: प्रसिद्ध कृष्णा या फिर ये खिलाड़ी केरगा डेब्यू ? केपटाउन में कैसे होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन धोनी की कप्तानी में 2010-11 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी। वहीं भारत को 1992-93, 1996-97, 2001-02, 2006-07, 2013, 2018 और 2021-22 में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि रोहित शर्मा चोट के कारण 2021-22 में अफ्रीकी देश के दौरे पर नहीं थे।