प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, आधा दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

23dl_m_68_23102021_1

लखनऊः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में शनिवार सुबह एक मकान में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र की चौकी छिवलहा कस्बा स्थित नवाबगंज रोड पर स्थित आलेहसन पुत्र अहमद हसन के घर में शनिवार सुबह पटाखा बनाते समय आग लग गयी। जिसमें छिवलहा कस्बा निवासी गुलसन बानो (32) पत्नी जावेद, कनिजा बेगम (65) पत्नी आलेहसन, अहमद हसन पुत्र आलेहसन, गौसपुर छिवलहा निवासी नगीना उम्र (55) पत्नी मुन्ना गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि पटाखें बनाने का काम काफी समय से चल रहा है। आलेहसन पटाखा का लाइसेंस धारक है। आज सुबह पांच महिलाएं व एक पुरुष पटाखे बना रहे थे।

यह भी पढ़ें-क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार एंट्री को तैयार दीपिका-रणवीर, खरीदेंगे IPL...

अचानक तेज धमाका हुआ और सारे मकान में धुआं-धुआं सा छा गया। चारों तरफ तेज धमाका व धुआं फैलते ही लोग दहशत में आ गये। चौकी इंचार्ज विद्या प्रसाद सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन मामूली रूप से घायलों का उपचार के बाद अस्पताल छुट्टी दे दी गयी है। फैक्ट्री संचालक आलेहसन पटाखा बनाने का लाईसेंस ले रखा है। घटना की जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)