
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में स्थित मां वैष्णो देवी के देश के अलावा दुनिया भर में भक्त हैं, यहां हर साल भक्त बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने आते हैं। कोरोना के चलते इस साल वैष्णो देवी यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, हालांकि अब सीमित संख्या में भक्तों के आने के साथ वैष्णो मां का दरबार खोलने की अनुमति दी गई है। जो भक्त मां के दर्शन के लिए नहीं पा जा रहे हैं उनके लिए एक विशेष सुविधा दी जा रही है। तीर्थ का प्रबंधन करने वाले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में भक्तों तक माता का प्रसाद पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।
माता वैष्णो देवी श्राइन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) रमेश कुमार जांगिड़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से देश में भक्तों को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रसाद दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस विषय पर और जानकारी पाने व ऑर्डर करने के लिए हमारे वेबसाइट मां वैष्णोदेवी डॉट ओआरजी पर जाएं। आप सुबह आठ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक 0-9906019475 पर संपर्क कर भी जानकारी ले सकते हैं।”
यह भी पढ़ें- चीन से चार राउंड वार्ता नाकाम, हाई अलर्ट पर भारतीय सेनाबता दें, यह पवित्र स्थल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित है। कोरोना वायरस महामारी के चलते यहां भक्तों के आने पर रोक लगा दी गई थी। अब इसे रोजाना एक सीमित संख्या में भक्तों के आने के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।