देश फीचर्ड दिल्ली टॉप न्यूज़

Gujarat: मोरबी हादसे में अब तक 141 की मौत, पीड़ित परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का एलान

Morbi-1

अहमदाबादः गुजरात के मोरबी (morbi) में झूला पुल हादसे में सोमवार सुबह तक 141 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुल के टूटकर गिरने के बाद मच्छु नदी से शव निकाले जा रहे हैं। राहत और बचाव कर्यय में जल, थल और वायु तीनों सेना जुटी हैं। एनडीआरएफ की टीम भी मच्छु नदी में राहत और बचाव कार्य में जुटी है। 40 बच्चे शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे (morbi) में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें..Himachal Election 2022: दुर्गम स्थानों पर बने मतदान केंद्र, पांच से 14 किमी पैदल चलेंगे मतदाता

राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार सुबह बताया कि रविवार शाम ब्रिज पर 210 लोग मौजूद थे। अब तक करीब 141 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। पीड़ित परिवारों को 6-6 लाख मुआवजे का एलान हुआ है। रातभर राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा रहा। घायलों की जान बचाने की कोशिश को प्राथमिकता देते हुए बचाव कार्य को अंजाम दिया गया है। मुख्यमंत्री रात ढाई बजे तक दुर्घटना स्थल पर मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह से राहत और बचाव की जानकारी हासिल कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक दो लोग लापता हैं। नदी का पानी कम कर बचाव कार्य को अंजाम दिया गया। ब्रिज की मरम्मत करने वाली एजेंसी के खिलाफ क्रिमिनल केस किया जाएगा। आईजी की अध्यक्षता में हादसे की जांच की जाएगी। आसपास के जिलों की पुलिस की मदद जांच में ली जाएगी। प्रशासन ने अब तक करीब 141 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)