देश फीचर्ड

Google Doodle Chandrayaan-3: गूगल ने बनाया डूडल, खास अंदाज में दी भारत को बधाई

Google Doodle Chandrayaan-3: Google made a doodle, congratulated India in a special way
google-doodle-chandrayaan-3 Google Doodle Chandrayaan-3: नई दिल्लीः चंद्रयान-3 की सफलता से देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में खुशी की लहर है। भारत ने वो कारनाम कर दिखाया है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। भारत का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल में साॅफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान बन चुका है। chandrayaan-3-google-doodle इसरो की इस कामयाबी पर देशवासी तो खुशी से झूम ही रहे हैं, साथ ही दुनियाभर के देशों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अब गूगल ने भी इसरो की कामयाबी पर डूडल (google doodle) बनाकर बधाई दी है। गूगल के डूडल (google doodle) में चांद नजर आ रहा है, जिसमें चंद्रयान-3 की परिक्रमा व लैंडिंग भी दिख रही है। इसके अलावा पृथ्वी पर भारत भी मुस्कुराता रहा है। गूगल ने अपने डूडल से चंद्रयान-3 (Google Doodle Chandrayaan-3) को लेकर भारत को बधाई दी है। google-doodle-chandrayaan-3 ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3 के बाद अब सूर्य में जाने की तैयारी, जानें ISRO का पूरा प्लान भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। नासा ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने के लिए भारत को बधाई। हम इस मिशन में भारत के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)