टेक फीचर्ड

Google Bard in India: भारत में गूगल बार्ड की शुरुआत, इस तरह करें इस्तेमाल

Google Bard in India: How to use Google Bard in India
google-bard नई दिल्लीः भारत में गूगल यूजर्स को अब टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में बिल्कुल नया एक्सीरियंस मिलने वाला है। देश में गूगल बार्ड (google bard) की शुरुआत हो चुकी है। गूगल दुनिया के 180 देशों में संवादी जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबाॅट शुरू कर दिया है। गुरुवार को गूगल ने इसकी घोषणा की। गूगल बार्ड (google bard) को इस साल फरवरी में अमेरिका व ब्रिटेन में उपलब्ध करा दिया गया था। अब भारत समेत 180 देशों में इसकी शुरुआत हो गई है। गूगल ने घोषणा की कि AI Bard अब हर किसी के लिए उपलब्ध है। हालांकि कंपनी ने यह भी बताया कि इस समय यह एक्सपेरिमेंट के दौर में है, इसलिए कुछ मामलों में इससे आपको गलत जवाब भी मिल सकता है। कंपनी ने ये चेतावनी भी दी कि bard यूजर्स की निजी डेटा भी एकत्र करता है, इसलिए इसे अत्यधिक निजी जानकारी देने से बचना चाहिए। बार्ड के जरिये गूगल Chat GPT को कड़ी टक्कर देगा। इस समय यूजर्स इंग्लिश, जापानी व कोरियन भाषाओं में बार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे, हालांकि गूगल ने जानकारी दी है कि इसमें जल्द ही 40 दूसरी भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। ये भी पढ़ें..Twitter ब्लू के आधे से अधिक शुरुआती ग्राहक अब नहीं कर रहे भुगतान

क्या मिलेंगी सुविधाएं -

गूगल बार्ड (google bard) में कई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसकी सहायता से आप किसी फोटो का कैप्शन लिख सकते हैं, निबंध लिख सकते हैं या अपने किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं। यही नहीं, इसके माध्यम से आप 20 भाषाओं को डिकोड भी कर सकते हैं। गूगल ने अपने चैटबोट बार्ड में ऐसे कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जो इसे चैट जीपीटी से बेहतर बनाते हैं।

इस तरह इस्तेमाल करें बार्ड -

  • सबसे पहले बार्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://bard.google.com/?hl=en पर जाएं।
  • यहां आपको ‘ट्राई मी’ का option दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • प्राइवेसी पाॅलिसी पर ‘आई एग्री’ option पर क्लिक करें।
  • अब आप गूगल बार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)