पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी के घोषणा पत्र सह संकल्प पत्र को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताया है। गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए यह संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा का यह संकल्प पत्र युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीबों और किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
घोषणा पत्र में गरीबों के लिए खुल दिया पिटारा
उन्होंने कहा कि देश में एक देश एक चुनाव भी होगा और एक मतदाता सूची भी होगी। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू किया जाएगा। इसके लागू होने पर एक देश, एक कानून होगा। 370 हटने के बाद कई बाधाएं हैं जो दूर हो जाएंगी। अगली 5 साल की योजना 10 साल की योजना है। 2047 में जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो भारत एक विकसित भारत होगा। घोषणा पत्र में गरीबों के लिए पूरा पिटारा खोल दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः-सिद्धारमैया ने दिग्गज बीजेपी नेता श्रीनिवास प्रसाद से की मुलाकात, कांग्रेस के लिए मांगा समर्थन
2029 में 33 फीसदी आरक्षण किया जाएगा सुनिश्चित
गिरिराज सिंह ने कहा कि जीविका दीदी के लिए भी काम किया जा रहा है। 2029 में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों को दिया जा रहा पैसा जारी रहेगा। गांव से लेकर शहर तक लोगों की सुविधा के लिए हर काम किया जायेगा। अब वन नेशन वन इलेक्शन लागू किया जाएगा। एक चुनाव एक मतदाता सूची होगी। प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदाता सूचियाँ तैयार की गईं। अब वह एक सूची बन जायेगी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)