लखनऊः आगामी माह अक्टूबर बैंक कर्मियों के लिए काफी आरामदायक रहेगा। 31 दिन के अक्टूबर माह में 21 दिन अवकाश रहेगा। अक्टूबर में पड़ने वाले त्योहारों के चलते बैंककर्मियों को यह अवकाश मिलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टबूर माह में 14 दिन का अवकाश बैंकों में घोषित किया है। बैंकों में 17 दिन ही काम होगा। वहीं कई राज्यों में अपने स्थानीय पर्व को जोड़कर बैंकों में अलग ही अवकाश घोषित किया जाता है। इन सभी अवकाशों को जोड़ा जाए तो अक्टूबर में कुल मिलाकर 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अवकाशों की सूची में अक्टूबर महीने में चार रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।
अक्टूबर में एक से लेकर तीन और फिर छह से लेकर दस अक्टूबर तक बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 12 से 24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 26 व 31 तारीख को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं आरबीआई द्वारा घोषित अवकाश में एक अक्टूबर को बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन पर गंगटोक में अवकाश रहेगा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तथा तीन अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। छह को अगरतला, बेंगलुरु व कोलकाता में महालय अमावस्या के चलते बैंक बंद रहेंगे। इम्फाल में सात को 7 लैनिंग्थौ सनमही, नौ को महीने का दूसरा शनिवार तथा दस को रविवार के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। 12 को अगरतला व कोलकाता में दुर्गा पूजा महासप्तमी, 13 को अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना व रांची में दुर्गा पूजा महाअष्टमी, 14 को दुर्गा पूजा-दशहरा की छुट्टी होगी। 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा व दशहरा पर भी बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें-IPL 2021: ऋषभ पंत के निशाने पर होगा सहवाग का ये...
16 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी जबकि 17 को रविवार है। 18 अक्टूबर को गुवाहाटी में कटि बिहू की छुट्टी होगी जबकि 19 ईद-ए-मिलाद का अवकाश होगा। 20 को अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता व शिमला में महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन, लक्ष्मी पूजा व ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है। 22 को जम्मू व श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार का अवकाश है। 23 को चौथा तथा 24 अक्टूबर को रविवार है। 26 को जम्मू व श्रीनगर में परिग्रहण दिवस तथा 31 अक्टूबर को रविवार पर बैंकों में अवकाश रहेगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)