राजनीति हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनावः 2024 दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की घर वापसी, पत्नी के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Chaudhary Birendra Singh

नई दिल्लीः हरियाणा से सांसद और केंद्र में मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मंगलवार को चौधरी बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

10 साल पहले छोड़ी थी पार्टी

मंगलवार को जब चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। बीरेंद्र सिंह करीब 10 साल पहले कांग्रेस से अपना चार दशक से ज्यादा पुराना रिश्ता तोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

 बीजेपी ने बनाया मंत्री

बीरेंद्र सिंह पांच बार उचाना से जीतकर हरियाणा विधानसभा में विधायक बने और तीन बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी देश की सेवा की है। 28 अगस्त 2014 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीरेंद्र सिंह 29 अगस्त 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय और पेयजल मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

 यह भी पढ़ेंः-लोकसभा चुनाव 2024: फिर उठी जैतपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग, हर बार होता है वादा

 11 जून 2016 को छह साल के कार्यकाल (2016-2022) के लिए तीसरी बार राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए। जुलाई 2016 में नरेंद्र मोदी मंत्रालय के दूसरे कैबिनेट फेरबदल के दौरान, चौधरी बीरेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह तोमर की जगह लेकर इस्पात मंत्री बने।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)