प्रदेश उत्तर प्रदेश

कोरोना संकट के बीच असम में बाढ़ से हाहाकार, 3.18 लाख लोग बेहाल

ASAM BADH

 

गुवाहाटी: कोरोना महामारी के बीच असम में बाढ़ का प्रकोप भी जारी है। बाढ़ से बस्तियों के हालात सोमवार को और बिगड़ गए। राज्य के 13 जिलों में 3.18 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई लोगों की मौत भी हो गई है। ये जानकारी अधिकारियों ने दी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 संकट के बीच तीसरी बार बाढ़ आई है। इससे 13 जिलों के 390 गांवों में 13,500 हेक्टर में लगी फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि नागांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और धेमाजी जिले में एक व्यक्ति लापता है। राज्य में इस साल बाढ़ से अब तक 119 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर से भरे वाहन में अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बता दें कि इससे पहले भी असम में महीने भर पहले भीषण बाढ़ आ चुकी है। ऐसे में राज्य में लाखों लोग इससे प्रभावित हुए थे व कई जिले जलमग्न हो गए थे। वहीं बाढ़ का प्रकोप जंगली जीवों पर भी देखने को मिला। कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण कई जानवरों की मौत भी हो गई।