फीचर्ड मनोरंजन

Tiger 3: सलमान-कैटरीना की “टाइगर 3“ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्शन लुक में दिखे स्टार्स

tiger-3
tiger-3 Tiger 3: मुंबईः सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म “टाइगर 3“ (Tiger 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाईजान ने आज इस फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट दिया है। इतना ही नहीं फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें सलमान के साथ-साथ कैटरीना कैफ का भी फर्स्ट लुक नजर आ रहा है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर “टाइगर 3“ (Tiger 3) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया और फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की। सलमान खान ने ट्वीट में लिखा, “आ रहा हूं! ’टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली 2023 पर। टाइगर 3 वाईआरएफ50 के साथ अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर जश्न मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।“ इस पोस्टर में सलमान और कैटरीना दोनों बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को देखकर लग रहा है कि ’टाइगर 3’ ’टाइगर’ के पहले दोनों पार्ट से ज्यादा बड़ी और भव्य होगी। इस बीच, ’टाइगर 3’ लोकप्रिय ’वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की पांचवीं फिल्म है। ये भी पढ़ें..Namrata Malla Pics: ब्लू बिकिनी में नम्रता मल्ला ने इंटरनेट पर... सलमान और कैटरीना छह साल बाद टाइगर और जोया बनकर दर्शकों के बीच वापस आ रहे हैं। 2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। सलमान ने रॉ एजेंट टाइगर की भूमिका निभाई और कैटरीना ने आईएसआई एजेंट जोया की भूमिका निभाई। बाद में 2017 में फिल्म ’टाइगर जिंदा है’ का दूसरा पार्ट आया। इससे भी अच्छी आमदनी हुई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)