
मुंबईः लॉकडाउन के दौरान दिखाई गई रामायण ने एक बार फिर से इसके कलाकारों को लोगों के बीच प्रसिद्ध कर दिया है। सभी कलाकार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ धारावाहिक से जुड़े कई तरह के अनुभव साझा करते रहते हैं। वहीं, लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सुनील लहरी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में सुनील लहरी इस बार एक अलग ही अंदाज में सामने आए हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हैं।
दरअसल, उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बाल और दाढ़ी बढ़ाई हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने फैंस से अपने लुक को लेकर राय भी मांगी है। उन्होंने लिखा, प्लीज अपने विचार व्यक्त कीजिए इस न्यू लुक के बारे में। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया है। सुनील लहरी की इस तस्वीर पर उनके फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंःयूपी सरकार ने छह माह के लिए सरकारी सेवाओं में हड़ताल...
एक ने लिखा, अच्छा है सर, पर हमें तो वही छोटे बालों वाले सुनील लहरी सर ही चाहिए। वहीं दूसरे फैंस ने लिखा, सर ये क्या हो गया, लेकिन सर आप अभी क्यूटी से हैंडसम से सुनील बाबा लग रहे हो। उल्लेखनीय है कि 1980 में रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था, जबकि दीपिका चिखलिया सीता की भूमिका में थीं। वहीं स्वर्गीय दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका में हर किसी के दिल में खास जगह बनाई थी।