मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और बेमिसाल खूबसूरती के दम पर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनायी है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ काफी सुर्खियों में है और लोग इसकी काफी प्रशंसा भी कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज के जरिए अपने फैंस के साथ अटैच रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख लोगों की धड़कने बढ़ गयी हैं। शेयर की तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट
दरअसल एक्ट्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गयीं तस्वीरें एक मैगजीन के लिए कराये गये फोटोशूट के दौरान की हैं। प्रियंका चोपड़ा हर तस्वीर में बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस सी ग्रीन, व्हाइट और क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में प्रियंका येलो कलर के फूलों के बीच तो दूसरी तस्वीर में आंखों को बंद कर सूरज की तरफ मुंह किये हुए दिख रही है। तीसरी और चौथी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। वह इनमें ग्रीन कलर की बैकलेस ड्रेस में बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
वहीं पांचवी फोटो में वह सी ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में कातिल पोज दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर की स्ट्रैपलेप गाउन पहना हुआ है। प्रियंका हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि “आप टोपांगा की खूबसूरत सैंटा मोनिका पहाड़ियों को देखते हैं। ये बेहद गर्म दिन है और आस-पास हर चीज पूरी तरह खिली हुई है। ( इस साल SoCal में शानदार बारिश के लिए धन्यवाद)। यह इन तस्वीरों के पीछे की कहानी है। जिन्हें हमने The Zoe Report शूट किया था।“
ये भी पढ़ें..Cannes Film Festival: ब्लैक कलर की आउटफिट में मौनी राॅय ने...
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आयी थीं। यहां उन्होंने अपनी बहन
परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट में शामिल हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ इदरिस एल्बा और जॉन सीना भी नजर आयेंगे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)