
लखनऊ: राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 मार्गो पर दोनों दिशाओं से ई-रिक्शा (E-rickshaw) संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी 10 रूटों के अंतर्गत पड़ने वाले थाना क्षेत्र को भी दिशा-निर्देश भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें..ब्लैक लिस्टेड तबलीगी जमात वीजा मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए...
राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित रूट पर दौड़ रहे ई-रिक्शा (E-rickshaw) का संचालन अब कॉलोनियों से मुख्य मार्ग के बीच होगा। अब यह व्यवस्था कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। साल 2013 में लखनऊ शहर में ई-रिक्शा (E-rickshaw) का संचालन शुरू हुआ था। मकसद था कि शहर के बीच कॉलोनियों में रहने वालों को परिवहन सेवा मुहैया कराना। इसके तहत कॉलोनियों से ई-रिक्शा मुख्य मार्ग पर आकर सवारियां छोड़ेगा और मुख्य मार्ग से सवारियों को कॉलोनियों तक पहुंचाना होगा। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही से ई-रिक्शा का संचालन शहर के प्रतिबंधित रूटों पर शुरू हो गया। अब शहर में जाम की वजह बन रहे ई रिक्शा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन विभाग के मुताबिक, हजरतगंज से बर्लिंग्टन चौराहा वाया रॉयल होटल, बंदरियाबाग तक, हजरतगंज चौराह से सिकंदराबाग चौराहा, हजरतगंज से परिवर्तन चौक वाया प्रेस क्लब, केडी सिंह स्टेडियम तक, पॉलीटेक्निक चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा तक, अमौसी से बाराबिरवा तक, अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहा तक, अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रमजान चौकी से कटाईपुल से लालबत्ती तक, पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान, हाईकोर्ट, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक, कमता से शहीद पथ तिराहा होते हुए कानपुर रोड तक, बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलीटेक्निक चौराहे तक दोनों दिशाओं में ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिया गया है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)