मॉस्कोः यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। फिर भी दोनों देषों में अभी भी लड़ाई जारी है। अब रूस की राजधानी मॉस्को पर हमला हुआ है। मॉस्को के मेयर ने कहा कि मंगलवार को ड्रोन हमले से मॉस्को की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। जवाब में सक्रिय हुई रूसी सेना ने कई ड्रोन मार गिराए हैं। पिछले साल यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से दोनों देश एक-दूसरे के साथ तनाव में हैं। एक दूसरे पर लगातार हो रहे हमलों से जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमला हुआ है। वहीं, ड्रोन की बारिश से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि ड्रोन हमला मंगलवार को मास्को में हुआ। हमले में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ लोग घायल हो गए। मेयर के मुताबिक राहत की बात यह है कि इस हमले में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मेयर ने कहा कि ड्रोन हमले का मकसद मॉस्को में ऊंची इमारतों को निशाना बनाना था। हमले में क्षतिग्रस्त हुई दो इमारतों के निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। शहर की आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। आपातकालीन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर हैं। हमला शहर के दक्षिणी हिस्से में हुआ। जहां कुछ इमारतों से धुआं भी उठता देखा गया। इससे लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। इमारतों में बचे लोगों को तब आपातकालीन सेवाओं द्वारा निकाला गया था।
ये भी पढ़ें..न्यूजीलैंड में तंबाकू नियंत्रण की बारीकियों से रूबरू हुए स्वास्थ्य मंत्री...
मास्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने भी हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉस्को पर कई ड्रोन से हमला किया गया, जिन्हें मार गिराया गया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रोन से हमला किसने किया। बताया गया है कि ड्रोन हमले को लेकर रूसी सेना भी सक्रिय हो गई है। रूस के बाहरी इलाके में कई ड्रोन मार गिराए गए हैं। इनकी संख्या चार से दस के बीच बताई जा रही है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)