Sandeshkhali case: संदेशखाली में जिसने भी कानून तोड़ा है उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार ने गुरुवार सुबह संदेशखाली में पेट्रोलिंग के दौरान ये बातें कही। बुधवार को ही राजीव कुमार संदेशखाली पहुंचे थे जहां निर्माण विभाग में उन्होंने रात गुजारी।
उसके बाद सुबह-सुबह पुलिस के आला अधिकारियों के साथ इलाके में घूमने के लिए निकले और धमाखली पहुंचे। यहां बोट पर सवार होकर अन्य इलाकों में घूमने के लिए भी वह गए हैं। रवाना होने से पहले डीजी ने कहा कि, 'हम यहां हर किसी से बात करने के लिए आए हैं। हमारी तरफ से जो भी करना होगा हम जरूर करेंगे। हम लोगों की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।'
प्रदेश
फीचर्ड
क्राइम
बंगाल