मुजफ्फरनगरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में सभी वर्गों को सम्मान मिल रहा है। माफिया रसातल में जा रहे हैं। उन्होंने मुज़फ्फरनगर जिले में शुक्रतीर्थ तक गंगा की धारा लाने की योजना प्रारम्भ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में सम्मानित किया जाना चाहिए। शनिवार को प्रदेश में चल रहे पौधरोपण अभियान में हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रतीर्थ में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि शुक्रतीर्थ से होकर मां गंगा की पवित्र धारा बहने का सपना साकार हो रहा है। इस धरती पर सबसे पहले राजा परीक्षित ने भगवान शुकदेव के मुख से श्रीमद्भागवत कथा सुनी थी। यहां पांच हजार साल पुराना अक्षय वट है। इस पवित्र वृक्ष ने कई पीढ़ियों का उत्थान और पतन देखा है। हमारे पास बहुत समृद्ध विरासत है। यह इतिहास रचने वाली भूमि है। शुक्रतीर्थ की तरह बिजनौर की विदुर कुटी को भी गंगा की धारा मिलेगी। हम इसका भी सर्वे करके आये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नयी राह पर आगे बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, केदारपुरी, सोमनाथ, महाकाल के पुनरुद्धार का कार्य भी पूरा हो चुका है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह काम 2014 से पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले की सरकारों में लोगों की आस्था और विरासत का सम्मान करने की इच्छाशक्ति थी। विकास की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर ग्रहण लग गया। यहां से पलायन होता रहता था। युवक बेरोजगार था। अब बेटियों से छेड़छाड़ करने वाला रसातल में जाएगा। अब यहां से कोई भाग नहीं सकता। डबल इंजन की सरकार व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी दे रही है। उन्हें भगाने वाले खुद भाग गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन किया जायेगा। संतों की आस्था का सम्मान किया जाएगा। विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। विकास कार्यक्रम आगे बढ़ेंगे। एक जिला एक उत्पाद के तहत मुजफ्फरनगर के गुड़ की मिठास पूरी दुनिया में फैल गई है। अब कांवरिए सम्मान के साथ चल रहे हैं और उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं। पहले वोट बैंक खिसकने के डर से कांवरियों को रोका जाता था। ऐसे लोगों को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। हमें भारत पर गर्व महसूस करना चाहिए। हमारी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए विकास की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों के घरों में खुशहाली लाने के लिए विकास का रास्ता खोलना होगा। विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। सुरक्षा एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बोलती नहीं, करके दिखाती है। मुजफ्फरनगर की जनता ने ट्रिपल इंजन के रूप में भाजपा को चुना है। गरीबों के हक पर डाका डालने वाले माफिया का सफाया किया जा रहा है। उनके लिए डबल इंजन सरकार ही महाकाल है।
ये भी पढ़ें..Jharkhand: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तबाही मचाने के लिए जंगल...