प्रदेश उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया मां विंध्यवासिनी के दर्शन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया स्वागत

mirzapur-min-1

मिर्जापुरः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर जनपद पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन किये। उपमुख्यमंत्री के विंध्याचल धाम पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी थी।

दर्शन करने के लिए जाते समय जब उप मुख्यमंत्री का काफिला पुरानी वीआईपी रोड पर पहुँचा तो वहाँ भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओ के स्वागत से प्रसन्न केशव मौर्या ने कहा कि वह पहले भाजपा कार्यकर्ता है उसके बाद यूपी के उप मुख्यमंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

ये भी पढ़ें..शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ भाजपा विधायक ने की बदसलूकी,...

साथ ही सपा-बसपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए श्री मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारें धनराशि गबन कर जाती थीं। इससे महज 15 प्रतिशत ही धनराशि आम लोगों तक पहुंच पाता था। 85 प्रतिशत धनराशि बिचौलिए गबन कर लेते थे। अब यूपी मेें भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लग गया है और जनता को सभी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…