फीचर्ड फोटो दिल्ली

Delhi Flood: फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, बाढ़ से दिल्ली-एनसीआर बेहाल, ITO ब्रिज पर लगा भीषण जाम

delhi-flood
delhi-flood Delhi Flood: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे के कई इलाके प्रभावित हुए और पूरी दिल्ली जाम में फंस गई। वहीं बाढ़ में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके पूरी तरह डूब गए है। जबकि पानी निकालने के लिए लगाए गए पंप नाकाफी साबित हो रहे हैं। यमुना नदी में जलस्तर सोमवार को सुबह एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। जबकि रविवार रात तक जलस्तर घट रहा था, लेकिन सोमवार सुबह अचानक पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे यह 205.45 मीटर से थोड़ा बढ़कर 205.50 मीटर पर पहुंच गया। delhi-rain बता दें, यमुना के जलस्तर (Delhi Flood) में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली लाल किला, राजघाट, यमुना बाजार, रिंग रोड और आईटीओ समेत यमुना नदी के आसपास के इलाके अभी भी जलमग्न हैं। वहीं राजधानी में सुबह से ही कई इलाकों में बारिश के चलते ITO ब्रिज पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है । इतना ही नहीं दिल्ली में जगह-जगह जलभराव से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई गई। ये भी पढ़ें..Chandrapur: सेल्फी बनी जानलेवा! झील में फोटो खींच रहे 4 दोस्त डूबे

नई दिल्ली के मौसम का हाल

Delhi Flood गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रविवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश ने फिर दिल्लीवासियों चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 17 जुलाई को सारी दिन बारिश देखने को मिलेगी। delhi-ncr-rain वहीं, अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान डिग्री 35 सेल्सियस रहेगा। बता दें कि 13 जुलाई को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई। वहीं दिल्ली में लगातार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर और बढ़ने का खतरा बना हुआ है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)