ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश क्राइम Featured

मथुरा में जिला अस्पताल से फरार इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जानें पूरा मामला

criminal-killed-in-police-encounter-

मथुरा: शनिवार को जिले के शेरगढ़ा थाना क्षेत्र में शेरगढ़ा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पचास हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। वह शातिर किस्म का अपराधी है। शुक्रवार को वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि बदमाश की पहचान शेरगढ़ थाने के गांव मई निवासी मनोज उर्फ ​​उत्तम के रूप में हुई है। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम था।

एक पहले भी हुई थी मुठभेड़

पिछले सप्ताह महावन क्षेत्र में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने वह 65 वर्षीय महिला को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ लूटपाट भी की। इस घटना में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया था। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुरुवार रात मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से हो गया था फरार

शुक्रवार दोपहर यह शातिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब उसकी लोकेशन सेही रोड पर मिली तो एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। करीब सात राउंड फायरिंग की, जिसमें मनोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि मृतक बदमाश हथियारों के बल पर कई दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दे चुका था। वर्ष 2015 में उसने अपने गांव की ही एक महिला के साथ खेत पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह जेल भी गया था।

यह भी पढ़ेंः-पुणे हिट एंड रन मामलाः नाबालिग आरोपित की मां गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मृतक बदमाश 15 मई को जमानत कराने के बहाने एक माह की पैरोल पर बाहर आया था। 25 मई को वह महावन थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके जेवर लूट लिए। उसने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन लोकलाज के चलते किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

रिपोर्ट- रॉकी गुप्ता, मथुरा

(अन्य खबरों के लिए हमें  फेसबुक  और  ट्विटर(X)  पर फॉलो करें व हमारे  यूट्यूब  चैनल को भी सब्सक्राइब करें)