फीचर्ड दुनिया

कोरोना महामारी से शियान शहर में बिगड़े हालात, संक्रमण पर काबू पाने को लगाया गया लाॅकडाउन

shiyan

बीजिंगः चीन का शियान शहर एक बार फिर कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। जहां अब तक 980 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शियान शहर चीन के शांक्सी प्रांत में है। यहां के लोगों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला है। संक्रमण स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचा। यहां बेहद सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे लोग जो इसका पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जा रहा है।

चीन के अफसरों ने कहा है कि 4 दिसंबर को पाकिस्तान से शियान पहुंची फ्लाइट में 6 लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद शहर में संक्रमण बढ़ा। चीन में मंगलवार को कुल 209 केस सामने आए। यह लिस्ट में 114वें पायदान पर है। शियान में पहला केस 9 दिसंबर को मिला था। 29 दिसंबर की दोपहर तक कुल 980 मामले सामने आ चुके हैं। शियान की आबादी एक करोड़ 30 लाख के करीब है। हालात इतनी तेजी से बिगड़े कि 23 दिसंबर से यहां सख्त लॉकडाउन कर दिया गया। यह अब तक जारी है।

यह भी पढ़ें-चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, पार्टी के 6 पार्षदों ने थामा कांग्रेस का हाथ

मंगलवार को जारी एक बयान में लोकल अथॉरिटीज ने कहा कि आने वाले दिनों में केसेज बढ़ सकते हैं। इसलिए तमाम तरह के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल, हम कह सकते हैं कि हालात काबू में हैं। चीनी अफसरों का कहना है कि शियान में संक्रमण 4 दिसंबर को पाकिस्तान से आई एक फ्लाइट के बाद फैला। इस फ्लाइट के 6 पैसेंजर डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। यहां से करीब एक हजार फ्लाइट्स रोज ऑपरेट होती हैं। फिलहाल ये सभी बंद हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)