
लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। शनिवार को सूबे में कोरोना वायरस के 630 संक्रमित मिले थे। कोरोना के आंकड़ों में इजाफे के चलते स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट पर है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 79 हजार 128 सैम्पल की जांच की गयी। जिसमें कोरोना संक्रमण के 505 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 96 लाख 19 हजार 434 सैम्पल की जांच की गयी है।
पिछले 24 घण्टों में 452 लोग तथा अब तक कुल 20 लाख 75 हजार 953 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 3101 एक्टिव मामले हैं। अपर मुख्य सचिव श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 30 जुलाई को एक दिन में चार लाख 16 हजार 691 वैक्सीन की डोज दी गयी है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 36 लाख पांच हजार 390 तथा दूसरी डोज 14 करोड़ 57 लाख 47 हजार 920 दी गयी।
ये भी पढ़ें..CWG 2022 :19 वर्षीय जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड,...
उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को एक करोड़ 41 लाख चार हजार 651 पहली डोज और एक करोड़ 28 लाख 92 हजार 534 दूसरी डोज दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को 84 लाख 95 हजार 637 कुल पहली डोज और 71 लाख 51 हजार 226 दूसरी डोज दी गयी। प्रदेश में अब तक 70 लाख 47 हजार 726 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर प्रदेश अब तक 34 करोड़ 90 लाख 45 हजार 084 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…