लखनऊः कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उससे बचाव के लिए सामान व उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठी चार्ज में कांग्रेस अध्यक्ष समेत एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस को जब प्रदर्शन की सूचना मिली तो पहले से तैयार पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर रोक लिया। कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया जिसकी वजह से पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके सहित करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस के लाठीचार्ज में चोट आई है।
अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हुई उपकरणों की खरीद में भी घोटाला किया गया है। पल्स ऑक्सीमीटर, पीपीई किट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।
यह भी पढ़ेंः-कप्तान कोहली बोले- टीम ने संतुलित तरीके से लिया है प्रशिक्षणइसकी जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहर थे पुलिस ने रोक लिया और लाठी चार्ज कर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें इको गार्डन पहुंचा दिया गया है।