मध्य प्रदेश फीचर्ड राजनीति

इंदौर में BJP का चक्रव्यूह भेदने के लिए दिग्विजय सिंह बनाएंगे रणनीति, कांग्रेस नेताओं के साथ आज करेंगे बैठक

digvijay Former Chief Minister again asked for proof of surgical strike
digvijay-singh इंदौरः मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय इंदौर में उन सीटों पर जीत की रणनीति बनाएंगे, जिन पर कांग्रेस सालों से हारती आ रही है। इनमें विधानसभा संख्या 2, 4 और 5 शामिल हैं। दिग्विजय जीते हुए उम्मीदवार की तलाश के लिए दो दिन इंदौर में रहेंगे। इंदौर में दूसरे नंबर की विधानसभा बीजेपी का गढ़ है। यह रमेश मेंदोला की सीट है और कैलाश विजयवर्गीय पहले भी यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं। चार नंबर सीट पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौर का गढ़ है, यहां से उनकी पत्नी मालिनी गौर विधायक हैं। इसके अलावा एक अन्य सीट पर महेंद्र हार्डिया विधायक हैं जो पिछली बार बड़ी मुश्किल से चुनाव जीते थे। तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस में जहां नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे नंबर दो की पोजिशन के लिए अपना दावा ठोंक रहे हैं, वहीं कांग्रेस में नंबर चार की पोजिशन पर कोई बड़ा नाम नहीं है। ये भी पढ़ें..MP: ग्वालियर में लगेगा नेताओं का जमावाड़ा, तोमर की बेटी की शादी में शामिल होंगे 100 से ज्यादा VIP

कांग्रेस की बैठक में तमाम नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल

5 नंबर पर पूर्व विधायक व पिछली बार के हारे प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल व स्वप्निल कोठारी पूरी ताकत से दावेदारी कर रहे हैं। मंगलवार को दिग्विजय सिंह विधानसभा क्रमांक 4 के मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जो दोपहर 2 बजे से लोकमान्य नगर में शुरू होकर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद 3 बजे से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जिला, जिला पंचायत, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई के निर्वाचित सदस्यों सहित सभी सेल सदस्यों के साथ बैठक होगी। फिर शाम 7 बजे से चौकसे धर्मशाला परदेशीपुरा में मंडलम विधानसभा क्रमांक 2 के सेक्टर कर्मियों की बैठक होगी। इसके बाद रात 8 बजे से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, जिला, जिला पंचायत, सेवादल, महिला कांग्रेस,नगर पालिका,आईटी सेल, एनएसयूआई के निर्वाचित सदस्य, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिग्विजय सिंह सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)