उत्तर प्रदेश फीचर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-भाजपा ने किया राजनीति को लोकतांत्रिक

HS-2021-04-06T140318.796

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों व नेताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दी है। वहीं, ट्विटर पर कई हैशटैग के साथ भाजपा टॉप ट्रेंड पर रही। भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजनीति को उदात्त लोकतांत्रिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय मूल्यों से प्रदीप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध व समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा विचारधारा और सिद्धांतों से सदैव देश में सुशासन देने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं जिनकी निरूस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वे काम सब किए चलो।

यह भी पढ़ेंःजावड़ेकर बोले- टीएमसी नेता के घर मिलीं ईवीएम की जांच कराए...

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर हम अपने सभी संस्थापक सदस्यों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर समस्त भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई।