प्रदेश उत्तर प्रदेश फीचर्ड

सीएम योगी बोले-महाभारत के इंद्रप्रस्थ से भी ज्यादा बागपत में हुआ विकास

yogi
 

बागपतः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच हजार साल पहले बागपत एक सामान्य गांव था। महाभारत काल में यह उन गांवों में शामिल था, जो पांडवों ने मांगे थे। वर्तमान में बागपत एक जिला है। इंद्रप्रस्थ को लेकर महाभारत का युद्ध हुआ था। आज बागपत इंद्रप्रस्थ को मात दे रहा है। 70 सालों के रूके विकास को सात सालों में कराया गया है। बागपत प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर में अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बागपत जनपद का दौरा किया। बागपत में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि अच्छा कार्य कर रहे है। 1.37 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती में बागपत के अधिकांश गांवों से महिलाएं और पुरूष भर्ती हुए है। सरकारी सेवाओं में यहां के लोग है। मुख्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सभी को सचेत रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार सभी लोगों फ्री वैक्सीन दे रही है। कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करते रहें।

यह भी पढ़ेंःअभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी कातिल अदाओं से बिखेरा जादू

गुरुवार को मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में बनाए गये सीआईसीयू व एनआईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव पहुंचकर एक परिवार से बात की और प्राथमिक विद्यालय में चल रहे वैक्सीनेशन की जानकारी ली, जिसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों को आगे बढाने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के निर्देश दिये। सांसद सत्यपाल सिंह ने जनपद की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।